Jodhpur International Film Festival Trust Helping Vision

हेल्पिंग विज़न !

 दोस्तो,आपका “ जोधपुर ििनतरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल ट्रस्ट  हेल्पिंग विज़न ”ब्लॉग पर स्वागत हैं। हेल्पिंग विज़न  “जोधपुर ििइंतेरनाशन फ़िल्म फेस्टिवल ट्रस्ट” की तरफ से चलाई जा रही हेल्प सेवा हैं। “हेल्पिंग विज़न ” में वो कार्य शामिल हैं जो अत्यधिक गंभीर मुद्दे। जैसे हॉस्पिटल में दी जाने वाली हेल्प। यह मदद उन लोगो को दी जाएगी जिनको गंभीर बीमारी है और आर्थिक हालात अत्यंत दयनीय है। दवा और अस्पताल के ख़र्च तक का बंदोबस्त नही हैं। हेल्पिंग विज़न  को जोधपुर ििइंतेरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल ट्रस्ट की तरफ से जो जोधपुर ििइंतेरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता हैं। उसका चैरिटी सहयोग मिलता। हैं। प्रतिवर्ष जोधपुर ििइंतेरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल से होने वाले लाभ का 25 से 35 प्रतिशत “हेल्पिंग विज़न” को डोनेट किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सहयोग। सरकारी स्कूलों में अगर कही अध्यापको की कमी हैं। जिससे अध्ययन में बाधा रही हैं। उसको ट्र्स्ट अपने आयोजन और अन्य फण्ड से शिक्षा मित्र रखेगा। ऐसे गांव ट्रस्ट गोद लेगा जहा शिक्षा का औसत बहुत पिछड़ा हैं।
 बालिका शिक्षा को भी ट्रस्ट बढ़ावा  देगा। ट्रस्ट समय समय पर "हेल्पिंग विज़न" प्लेटफार्म के तहत बालिकाओ को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करेगा। बालिका शिक्षा देश का गौरव हैं।

  ट्रस्ट दिव्यांग सेवा को भी महत्व देगा। दिव्यांगों के विकास में अपना योगदान देगा। दिव्यांगों को समय समय पर मेडिकल चेकअप और अन्य सेवाओ से लाभ देगा। ट्रस्ट अपने आयोजन फण्ड का अंश दान सहयोग दिव्यांग प्लेटफॉर्म्स को देगा।

आज अस्पताल ही वो जगह हैं जहाँ इंसान सबसे ज्यादा मजबूर होता हैं। अस्पताल का नाम लेकर इंसान अंदर से टूट जाता हैं। हालात तब बुरे होते हैं। जब कोई गंभीर बिमारी इंसान को घेर लेती हैं। तब इंसान की बर्बादी का होना शुरू होता हैं। और अगर समय पर आर्थिक मदद नही मिले तो बीमारी किसी परिवार के पतन का कारण बन जाती हैं।
"हेल्पिंग विज़न" की शुरुवात मै मोती सिंह राठौड़ ने की। मैं जोधपुर ििनतरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल का फाउंडर और आयोजक भी हूँ। मेरा मानना हैं कि अगर हम सभी मंदिरों की बजाय अस्पताल के लिए और अस्पताल में गरीब मरीजो के लिए अगर अपना दान करे तो शायद ऊपर वाले के साथ साथ गरीब परिवार की दुआ मिलेगी।
“हेल्पिंग विज़न”  अस्पतालो के सामने अपने दान पेटियां लगाएगा। जिसमे दान करने वाला अपना सहयोग उस दान पेटी में डाल सकेगा। महीने की एक निश्चित तारीख को इन दान पेटियों को खोला जाएगा। दान पेटियों से निकलने वाली राशि को उच्चित मूल्यांकन के बाद गरीब और बेसहारा मरीजो और परिवारो को दी जाएगी।
जोधपुर ििनतरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित होने वाले  फ़िल्म फेस्टिवल,New Year 31st Night व अन्य आयोजन कार्यक्रमो के आयोजन से प्राप्त फण्ड का 25 से 35 प्रतिशत "हेल्पिंग विज़न" को डोनेट करेगा।
“हेल्पिंग विज़न”ट्रस्ट की तरफ से सेवा का एक अहम कदम हैं। ट्रस्ट सदैव मानव सेवा को परम धर्म मानता हैं। और आशा करता हैं। कि सम्पूर्ण ब्रमांड में मानव सेवा से बड़ा कोई फ़र्ज़ और कर्म नही। "हेल्पिंग विज़न" में सभी जातियों और धर्मो का स्वागत बिना किसी भेदभाव से हैं। सम्पूर्ण सेवा सभी जातियों और धर्मो के लिए मान्य हैं।
जोधपुर ििनतरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल समय समय पर चैरिटी कार्यक्रम करवाता रहेगा। जिससे "हेल्पिंग विज़न" को डोनेट कर सके।
दोस्तो,आप भी जोधपुर ििनतरनाशनल फ़िल्म फेस्टिवल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल में ज्यादा से ज्यादा भाग ले और एंट्री पास ले जिसका सपोर्ट जरूरत मंदो को मिलेगा।अस्पतालो के बाहर दान पेटी के बारे मे ज्यादा से ज्यादा लोगो को बताए। और इस मुहिम को सफल बनायें।
अब मंदिरों के साथ साथ अस्पतालो की दान पेटियों में दान करे। मैं सरकार से भी निवेदन करता हूँ कि अस्पतालो में दो तरह की दान पेटियां लगाए। 1. जिसमे लोग दान के रूप में आर्थिक राशि दान पेटी में डाले। 2. जिनके पास बची हुई दवाईयां हैं। जो अभी ओवर डेट नही हुई है। आपके द्वारा दी जाने वाली  दवाई से किसी जरूरत मंद इंसान या परिवार का जीवन बच सकता हैं। अतः इस मुहिम पर सरकार को भी सोचना चाहिए।
अगर आप “हेल्पिंग विज़न” से जुड़ना चाहते हैं। तो ईमेल करे : joiffthelpingvision@gmail.com
                joifftrust@gmail.com
                joiffestival@gmail.com

व्हाट्सएप्प करे : 9665151996
आपका सहयोग किसी का जीवन बचा सकता हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे : www.joiff.in

Comments